इन 16 Cyber Crime को समझ लिया तो कभी नहीं होगा Cyber Fraud

साइबर अपराधियों ने झारखंड सरकार के दो विभागों पर डाला डाका, 22.03 करोड़ की ठगी

The420.in
2 Min Read

नई दिल्ली: देश में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ सरकार की खजाने पर भी डाका डाल रहे है। साइबर आपरधियों ने झारखंड सरकार के भू-अर्जन कार्यालय और कल्याण विभाग के खाते में डाका डाला है।

झारखंड सरकार दोनों विभागों से कुल Rs 22.03 करोड़ की ठगी की है। इसमें भू-अर्जन कार्यालय से Rs 12.60 करोड़ रुपये और बची हुई राशि कल्याण विभाग के खाते से निकाली गई है।


अपराधियों ने फर्जी चेक के जारिए झारखंड सरकार को Rs 22.03 करोड़ रुपये की ठगी की। जानकारी के अनुसार सरायकेला, पलामू और गुमला के स्टेट बैंक स्थित सरकारी खातों से पैसों निकाली। वहीं इसके बाद कल्याण विभाग में Rs 9.05 करोड़ रुपये सरकारी खाते में लाए गए है। वहीं बचे हुए पैसे अपराधी उस खाते से निकाल चुके है। वहीं बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम करने वाला अपराधी गुजरात का रहने वाला है। वहीं अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों की ओर से भू-अर्जन कार्यालय और समेकित जनजाति विकास अभिकरण के खातों से फर्जी चेक के सहारे पैसे की निकासी की जानकारी मिली। जांच में पाया गया कि आइटीडीए के स्टेट बैंक स्थित खाता संख्या (11400473211) से निकासी के लिए चेक संख्या 852393 का इस्तेमाल हुआ, जबकि यह चेक आइटीडीए के पास था। साइबर अपराधियों ने सक्षम पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर 9,05,16,700 रुपये का चेक बैंक में जमा किया है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

हमसे जुड़ें

Share This Article