कोलकाता में जामताड़ा गैंग के 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार, खुफिया सूचना पर अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया

कोलकाता में जामताड़ा गैंग के 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार, खुफिया सूचना पर अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया

The420.in
2 Min Read

साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान में कोलकाता पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए महानगर से झारखंड के कुख्यात जामताड़ा गैंग के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह महानगर में साइबर व बैंक धोखाधड़ी की बड़ी साजिश रच रहा था और पिछले कुछ महीनों से यहां सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार गिरोह के लोग कोलकाता के अलावा झारखंड के जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद के रहने वाले है। इनके खिलाफ कोलकाता पुलिस को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की टीम ने महानगर में कई स्थानों पर छापेमारी कर इनको गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल और लैपटाप के अलावा फर्जी बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने कहा कि ये सभी आरोपित मुख्य रूप से महानगर के गरियाहाट, चांदनी चौक और जादवपुर जैसे विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। आरोपितों से पूछताछ जारी है।

ये लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रदीप मंडल, रितेश मंडल, विनीत मंडल, कमल मंडल, छोटेलाल मंडल, ज्ञानसन मंडल, राजेश मंडल, समसूर मंडल, उमेश, बिकारम मंडल, मैनुल मंडल, जीतन मंडल, धर्मेंद्र कुमार मंडल, जयदीप मंडल, दिलीप मंडल व अरण मंडल के रूप में हुई है।

हमसे जुड़ें

Share This Article