वाराणसी/चंदौली। संयुक्त साइबर पुलिस टीम द्वारा मुगलसराय क्षेत्र में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह Microsoft एवं Apple के तकनीकी सपोर्ट के नाम पर मुख्य रूप से जापान के नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाकर साइबर ठगी करता था।
अभियुक्त VoIP सॉफ्टवेयर के माध्यम से जापानी डायल कोड (+81) प्रदर्शित कर पीड़ितों से संपर्क करते थे तथा Zopier5 और LogMeIn Rescue जैसे Remote Access Tools का प्रयोग कर उनके कंप्यूटर/डिवाइस तक रिमोट एक्सेस प्राप्त करते थे। इसके बाद पीड़ितों की ऑनलाइन बैंकिंग संबंधी जानकारी तक पहुंच बनाकर धोखाधड़ी की जाती थी।
पुलिस टीम द्वारा मौके से 19 डेस्कटॉप सिस्टम, 03 लैपटॉप, 06 मोबाइल फोन, नेटवर्क राउटर तथा कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान सक्रिय कंप्यूटर सिस्टम की पहचान कर उनके RAM Dumps सुरक्षित किए गए, जिन्हें आगे फोरेंसिक विश्लेषण के लिए उपयोग किया जाएगा।
Proposal for Conducting Cyber Crisis Drill, Tabletop Exercise (TTEx) & CCMP Readiness Exercise
प्रारंभिक तकनीकी जांच में लगभग 100 जापानी मोबाइल नंबर एवं बैंकिंग संबंधी विवरण भी प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, अभियुक्तों में से एक से जुड़े 02 बैंक खातों में जमा लगभग ₹9.00 लाख की धनराशि को फ्रीज कराया गया है।
इस कार्रवाई में Cyber Commando मनीष सिंह, साइबर सेल वाराणसी जोन, के तकनीकी सहयोग एवं sI आशीष मिश्रा और SI अर्जुन सिंह, SOG/सर्विलांस एवं साइबर टीम चंदौली की संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ।
