By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The420.in
Friday, Aug 14, 2026
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • The420 सर्च इंजन
Reading: पुलिस अधिकारी व विधायक जैसे प्रतिष्ठित लोगों के नाम साइबर ठगी करने वाले मथुरा के गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
Join WhatsApp Channel
Font ResizerAa
The420.inThe420.in
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • The420 सर्च इंजन

Trending →

सर्कुलर ट्रेडिंग से 100 करोड़ से ज्यादा की GST चोरी का खुलासा, फर्जी फर्मों में रकम घुमाकर बनाया कागजी कारोबार

कानपुर-उन्नाव में छापों से मचा हड़कंप, डिफेंस सप्लायर के दफ्तर से ₹2.5 करोड़ कैश बरामद

केस्को में स्क्रैप घोटाले का आरोप, 10 टन की जगह भेज दिया 22 टन कबाड़

केडीए में फर्जीवाड़े की बड़ी साजिश नाकाम, डेढ़ करोड़ के प्लॉट की फर्जी महिला के नाम रजिस्ट्री की तैयारी

म्यांमार की नाव से 6,016 किलो मेथामफेटामाइन बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापे

Follow US
© 2017 The420.in. | Developed by Brainfox Infotech.
पुलिस अधिकारी व विधायक जैसे प्रतिष्ठित लोगों के नाम साइबर ठगी करने वाले मथुरा के गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी व विधायक जैसे प्रतिष्ठित लोगों के नाम साइबर ठगी करने वाले मथुरा के गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
क्राइम

पुलिस अधिकारी व विधायक जैसे प्रतिष्ठित लोगों के नाम साइबर ठगी करने वाले मथुरा के गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

The420.in
Last updated: August 3, 2021 10:17 pm
By The420.in
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के गोररखपुर जिले में पुलिस अधिकारी, विधायक, अधिवक्ता समेत 50 से अधिक लोगों की फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को साइबर सेल टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी मथुरा जिले के हैं। यह गिरोह पिछले पांच साल से सक्रिय था और अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन व सिम कार्ड मिला है। पुलिस के अनुसार इन्होंने 80लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी ती है। इनके बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार कि नौ जुलाई, 2021 को सूचना मिली कि फेसबुक पर एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु की फर्जी आइडी बनाकरी जालसाज परिचितों से रुपये मांग रहे हैं। पुष्टि होने पर उन्होंने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अपराधियों की पहचान के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया गया । टीम ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि मथुरा जिले के गोवर्धन थानाक्षेत्र के मडौरा गांव का रहने वाला गिरोह पहले फेसबुक, वाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाता है और लोगों से मदद के नाम पर रुपये की मांग करता है। एसएसपी गोरखपुर के अलावा उन्होंने कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नीरज शाही समेत गोरखपुर के 50 से अधिक लोगों की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है।

आरोपियों की पहचान अंसार खान, साकिर खान, वहीद खान, कासिम खान के तौर पर हुई है। ये सभी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा के निवासी हैं। इसके अलावा इस गैंग में दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। जालसाजों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।

#gorakhpurpolice #CyberCellGkp

फर्जी फेसबुक ID/ व्हाट्सअप एकाउन्ट बनाकर (प्रतिष्ठित व्यक्तियो, नेताओ, पुलिस, व्यवसायियो आदि) पैसे मांगने वाले साइबर अपराधियो के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार#UPPolice @Uppolice @Dineshdcop @dgpup @AdgGkr @diggorakhpur pic.twitter.com/kYLDgbHqYF

— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) August 3, 2021

अपराध का तरीका
पुलिस के अनुसार आरोपियो ने बताया कि वे मोबाइल नंबर की सीरीज पकड़कर फेसबुक के लॉगिन पेज पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड में इंटर करते थे। जिस आईडी का यूजर आईडी और पासवर्ड, मोबाइल नंबर, नाम या मोबाइल नम्बर के 6 अंक होते हैं, उसका फेसबुक लॉग इन करके हैक कर लेते थे। इसके बाद उसी आईडी से उनके फेसबुक फैंड्स से मदद के नाम पर गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि के माध्यम से फर्जी वॉलेट और बैंक खातों में रुपये की मांग करते थे।

प्रतिष्ठित लोग थे निशाने पर
गिरोह के सदस्य नेता, पुलिस, व्यवसायी, प्रतिष्ठित लोगों की फेसबुक प्रोफाइल सर्च करके उनकी फोटो व नाम चुराते थे। इसके बाद वे फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके जानने वालों को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। फिर मदद के नाम पर फर्जी वॉलेट/ बैंक खातों में रुपये की मांग करते थे। ये लोग फेसबुक प्रोफाइल पर सर्च करके उनकी फोटो व नाम एवं कमेंट बाक्स, फ्रेंड लिस्ट आदि में से उनके दोस्तों के मोबाइल नंबर जान जाते थे। इसके बाद प्रोफाइल में फोटो व नाम को चुराकर व्हाट्सअप के डीपी पर उनकी फोटो लगाकर उनके दोस्तों से व्हाट्सअप चेटिंग कर मदद के नाम पर रुपये मांगते थे। इतना ही नहीं, ये सदस्य विभिन्न कम्पनियों में जॉब दिलाने, लाटरी आदि के नाम पर भी लोगों से उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओटीपी प्राप्त कर फर्जी डिजिटल अकाउंट खोलकर उसमें रुपये जमा कराते थे।

👉 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration

हमसे जुड़ें

TAGGED:Facebook Account CloningFacebook FraudFakebook Fake AccountGorakhpur Police
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link

You Might Also Like ↷

आर्थिक धोखाधड़ीक्राइमभ्रष्टाचार

सर्कुलर ट्रेडिंग से 100 करोड़ से ज्यादा की GST चोरी का खुलासा, फर्जी फर्मों में रकम घुमाकर बनाया कागजी कारोबार

By Team The420
August 13, 2026
60% Women Prefer Cash; UPI, QR & Cards Next In Line: PayNearby Study
आर्थिक धोखाधड़ीक्राइमभ्रष्टाचार

कानपुर-उन्नाव में छापों से मचा हड़कंप, डिफेंस सप्लायर के दफ्तर से ₹2.5 करोड़ कैश बरामद

By Team The420
August 13, 2026
आर्थिक धोखाधड़ीक्राइमभ्रष्टाचार

केस्को में स्क्रैप घोटाले का आरोप, 10 टन की जगह भेज दिया 22 टन कबाड़

By Team The420
August 13, 2026
आर्थिक धोखाधड़ीट्रेंडिंगभ्रष्टाचार

केडीए में फर्जीवाड़े की बड़ी साजिश नाकाम, डेढ़ करोड़ के प्लॉट की फर्जी महिला के नाम रजिस्ट्री की तैयारी

By Team The420
August 13, 2026
ट्रेंडिंग

म्यांमार की नाव से 6,016 किलो मेथामफेटामाइन बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापे

By Team The420
August 13, 2026
आर्थिक धोखाधड़ीक्राइमभ्रष्टाचार

नियमों को ताक पर रख नोएडा जिला अस्पताल में 17 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती, तीन साल तक दिया गया वेतन

By Team The420
August 13, 2026
आर्थिक धोखाधड़ीक्राइमभ्रष्टाचार

अमीनाबाद में फर्जी दवा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, करोड़ों की खरीद कागजों पर दिखाने का आरोप

By Team The420
August 13, 2026
क्राइम

इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी, दिल्ली पुलिस ने 10 पीड़ितों को बचाया

By Team The420
August 13, 2026
आर्थिक धोखाधड़ीक्राइमसाइबर अपराध

मैट्रिमोनियल पोर्टल पर शादी का झांसा देकर साइबर ठगी, युवती से खुलवाए तीन बैंक खाते

By Team The420
August 13, 2026
क्राइमभ्रष्टाचार

JPSC परीक्षा घोटाले में 400 से अधिक अभ्यर्थी CID के रडार पर, OMR टेंपरिंग से लेकर उत्तर लिखवाने तक के आरोप

By Team The420
August 13, 2026

हमसे जुड़े रहें और साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा व डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। हम आपको जागरूक और सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं!

The420.in

Quick Links:

  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • The420 सर्च इंजन
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

© 2017 The420.in. All rights reserved. | Developed by Brainfox Infotech.