Jharkhand Cyber Crime: अब साइबर ठगों के निशाने पर किसान, धान क्रय की रकम भेजने के नाम पर ठगी की कोशिश

Jharkhand Cyber Crime: अब साइबर ठगों के निशाने पर किसान, धान क्रय की रकम भेजने के नाम पर ठगी की कोशिश

The420.in
3 Min Read

साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) अब किसानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। हाल के दिनों में साइबर अपराधियों ने झारखंड के रांची शहर के कई किसानों को भी अपने ठगी के जाल में फंसाया है। किसानों की जमा पूंजी पर अब साइबर अपराधियों ने नजर गड़ा रखी है। यही वजह है कि रांची पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। ताजा मामला नगड़ी प्रखंड से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार नगड़ी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में स्थित गांव के 4 किसानों को ठगों के द्वारा कॉल किया गया और उनसे खाता नंबर और आधार नंबर मांगा गया। इस दौरान कहा गया कि आपके खाता में सरकार द्वारा धान क्रय केंद्र में बेचे गए धान का द्वितीय किस्त दिया जाएगा। लेकिन कुछ ही समय बाद यह जानकारी सामने आई कि ऐसा कोई कॉल नही किया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी माध्यम से ऐसा कोई फोन कॉल नहीं किया गया है।

किसानों के बैंक खातों पर है ठगों की नजर
दरअसल साइबर ठगों की नजर अब अन्नदाताओं के बैंक खातों पर है। वे किसानों को निशाना चूना लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। रांची के नगड़ी प्रखंड के कुछ किसानों को फोन कॉल आया और खाता नंबर और आधार नंबर मांगा गया। ठगों ने कहा कि उनके खाते में धान क्रय के दूसरे किस्त की राशि डाली जाएगी। इस दौरान ठगों के द्वारा दीपक नाम से डीएसओ ऑफिस से फोन किये जाने की बात कही गयी। 7759876015 नंबर से फोन किया गया था।

सरकारी माध्यम से नहीं किया गया है कॉल
मामले की जानकारी जब जिला मुख्यालय को लगी तब जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसे लेकर जानकारी ली गई। लेकिन कुछ ही समय में ये जानकारी सामने आई कि ऐसा कोई कॉल नही किया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी माध्यम से ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया है। किसी को अपना खाता नंबर और आधार नंबर ना दें और ठगी से बचें। साथ ही किसी प्रकार से कोई ठगों के द्वारा फोन आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दें। वहीं इसे लेकर जल्द ही जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

हमसे जुड़ें

Share This Article