साईबर सुरक्षा निर्देशिका

DGP, UP श्री राजीव कृष्ण द्वारा “साईबर सुरक्षा निर्देशिका” का विमोचन

Roopa
By Roopa
2 Min Read

पुलिस सेवाओं में साइबर सुरक्षा के प्रमुख आयाम

‘साइबर सुरक्षा निर्देशिका’ में पुलिस सेवाओं के लिए साइबर सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर किया गया है। इसमें संवेदनशीन जानकारी की सुरक्षा, सार्वजनिक विश्वास बनाए रखना, साइबर अपराधों को रोकना और ऑपरेशनल कंटिन्यूटी को सुनिश्चित करना शामिल है। यह गाइडबुक डिजिटल साक्ष्य की सुरक्षा, कानूनी और प्रतिष्ठा संबंधी जोखिमों को कम करने और संचार चैनलों को सुरक्षित करने जैसे विषयों पर भी प्रकाश डालती है।

इसके अलावा, निर्देशिका में संभावित साइबर खतरों की भी पहचान की गई है, जिनमें अनधिकृत पहुंच (Unauthorized Access), रैंसमवेयर हमले (Ransomware Attack), फिशिंग (Phishing), स्पूफिंग (Spoofing) और डिनायल ऑफ सर्विस (Denial of Service – DoS) जैसे हमले शामिल हैं। इसमें साइबर हमलों के लक्ष्यों (जैसे पैसा, शक्ति, प्रचार) और हमलावरों की प्रोफाइल (राज्य-प्रायोजित, हैकर्स, संगठित गिरोह) का भी विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।

CISO साइबर सुरक्षा मार्गदर्शिका यहां से डाउनलोड करें CISO साइबर सुरक्षा निर्देशिका

 

हमसे जुड़ें

Share This Article